Amritsar के जंडियाला गुरु में एक बार फिर चलीं गोलियां, 15 से ज्यादा फायर, इलाके में दहशत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jul, 2026 09:55 PM

gunshots rang out once again in jandiala guru amritsar

जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। शेखूपुरा मोहल्ले में स्थित एक मकान पर अज्ञात 9 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब नौ हमलावरों ने घर को निशाना बनाते हुए 15 से ज्यादा...

अमृतसर: जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। शेखूपुरा मोहल्ले में स्थित एक मकान पर अज्ञात 9 लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब नौ हमलावरों ने घर को निशाना बनाते हुए 15 से ज्यादा गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी (SHO) जंडियाला गुरु की ओर से घटनास्थल पर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल गोलीबारी के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!