काल बनकर दौड़ा ट्रक; 27 वर्षीय युवक को बेरहमी से कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौ+त!

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2026 10:22 AM

ludhiana accident news

महानगर के बाड़ेवाल चुंगी इलाके में स्थित मुख्य सर्विस रोड पर एक बार फिर से 'खूनी रफ्तार' का

लुधियाना (राज): महानगर के बाड़ेवाल चुंगी इलाके में स्थित मुख्य सर्विस रोड पर एक बार फिर से 'खूनी रफ्तार' का खौफनाक तांडव देखने को मिला है। यहाँ नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे एक तेज रफ्तार और लापरवाह ट्रक चालक ने अपने वाहन को बिना हॉर्न दिए लापरवाही से चलाते हुए एक मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा
टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक चालक ने युवक को सड़क पर गिराने के बाद बेरहमी से उसके ऊपर ट्रक का भारी-भरकम टायर चढ़ा दिया और वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में 27 वर्षीय नौजवान दीपक यादव की अपनी आंखों के सामने ही तड़प-तड़प कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।  मृतक के पिता राम पुकार ने बताया कि उनका 27 वर्षीय बेटा दीपक यादव अपने किसी निजी काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था। दीपक अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल नंबर पर सवार था, जबकि उसका पक्का दोस्त कन्हैया अपनी अलग एक्टिवा स्कूटर पर उसके साथ-साथ चल रहा था। दोनों दोस्त अपनी-अपनी गाड़ियों पर सवार होकर जब गांव बाड़ेवाल चुंगी के पास स्थित मुख्य सर्विस रोड से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक भारी-भरकम ट्रक ने उनकी खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया।

जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ें
पीड़ित पिता ने रोते हुए बताया कि सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक का चालक अपने वाहन को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से दौड़ा रहा था। संकरे सर्विस रोड पर सामने मोटरसाइकिल होने के बावजूद लापरवाह चालक ने न तो गाड़ी का हॉर्न बजाया और न ही ट्रक की रफ्तार धीमी करने या ब्रेक लगाने की कोशिश की।ट्रक ने दीपक की होंडा शाइन बाइक को सीधे अपनी चपेट में लेते हुए इतनी जोरदार टक्कर मारी की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। क्रूरता की हद तो तब हो गई जब चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय ट्रक का भारी टायर सीधे दीपक के शरीर के ऊपर चढ़ा दिया। हादसे के बाद गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण दीपक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस पूरी खौफनाक वारदात का सबसे बड़ा चश्मदीद दीपक का दोस्त कन्हैया है, जो कुछ ही दूरी पर अपनी एक्टिवा पर चल रहा था। कन्हैया के मुताबिक, जब तक वह चिल्लाता या राहगीर मदद के लिए दौड़ते, पत्थर-दिल ट्रक ड्राइवर दुर्घटना के बाद गाड़ी की रफ्तार और बढ़ाकर ट्रक को मौके से भगाकर ले गया। कन्हैया ने तुरंत रोते-बिलखते हुए हादसे की जानकारी दीपक के परिजनों और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। हिट एंड रन की वारदात की सूचना मिलते ही सराभा नगर थाने की पुलिस टीम भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षत-विक्षत हो चुकी मोटरसाइकिल और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पिता के बयानों के आधार पर फरार अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत (Section 106 BNS), तेज रफ्तार और सार्वजनिक मार्ग पर गाड़ी से नुकसान पहुंचाने की संगीन व गैर-जमानती धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि हत्यारे ड्राइवर को जल्द ही सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!