Edited By Vatika,Updated: 18 Jul, 2026 02:18 PM

पंजाब में 32 प्रतिशत के करीब दलित वोट बैंक है। डेरा बल्लां में मोदी का आना, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास
जालंधर (अनिल पाहवा): पंजाब में 32 प्रतिशत के करीब दलित वोट बैंक है। डेरा बल्लां में मोदी का आना, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखना और पंजाब से बनारस के लिए सीधे संत रविदास एक्सप्रैस ट्रेन शुरू करना, ये कुछ संदेश हैं, जो भाजपा देना चाहती है दलित वोट बैंक को।
दोआबा भाजपा के लिए 'लांचिंग पैड' के तौर पर
दरअसल फरवरी महीने में श्री गुरु रविदास महाराज का 650वां प्रकाश पर्व है और उस समय पंजाब में चुनाव होने हैं। दोआबा रिजन जो पंजाब में दलित वोट बैंक का सबसे मजबूत गढ़ है, वहां से भाजपा ने 2027 के लिए पार्टी को सत्ता में लाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। या दूसरी भाषा में हम यह कह सकते हैं कि दोआबा भाजपा के लिए 'लांचिंग पैड' के तौर पर इस्तेमाल हो सकता है।
दोआबा में 23 विधानसभा सीटों में से 2 दर्जन से ज्यादा ऐसी सीटें हैं, जो दलित वोट बैंक से भरपूर हैं। खासकर जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला ऐसे जिले हैं, जहां पर दलित वोट प्रतिशत 30 प्रतिशत से ज्यादा है। नवांशहर जहां पर सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत से ज्यादा दलित वोट बैंक है, भी इसी रिजन में है। तो जाहिर है कि पार्टी इसलिए दोआबा क्षेत्र को लेकर गंभीर है।