Edited By Kamini,Updated: 06 Jul, 2026 06:54 PM

जालंधर के चर्चित ‘कुल्हड़ पिज्जा’ कपल के सहज अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में है।
पंजाब डेस्क : जालंधर के चर्चित ‘कुल्हड़ पिज्जा’ कपल के सहज अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, सहज अरोड़ा ने अपना जन्मदिन श्रीधाम वृंदावन में मनाया। इस खास अवसर पर सहज श्री हित राधा केलि कुंज पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सहज ने जन्मदिन को लेकर ऐसा विचार साझा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सहज अरोड़ा ने प्रेमानंद जी से कहा कि जन्मदिन आने पर उन्हें खुशी नहीं होती, क्योंकि यह उनके जीवन का एक वर्ष कम होने का संकेत है। सहज अरोड़ा की इस बात को सुनकर प्रेमानंद जी मुस्कुरा दिए और बोले कि आमतौर पर लोग जन्मदिन पर खुशियां मनाते हैं, लेकिन ऐसा बोलने वाले तुमन पहले व्यक्ति हो।
इसके बाद प्रेमानंद जी महाराज ने जन्मदिन मनाने के सही अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति को इस दिन आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने नाम सिमरन, ईश्वर के प्रति समर्पण और जीवन को आध्यात्मिक दिशा देने पर जोर दिया। महाराज ने कहा कि जन्मदिन ऐसा हो, जिससे केवल सांसारिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी हो और जीवन का उद्देश्य सार्थक बने। सहज अरोड़ा ने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में वह श्रद्धालुओं के बीच बैठे नजर आते हैं और प्रेमानंद जी से विनम्रता के साथ संवाद करते दिखाई देते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here