सतगुरु संत निरंजन दास जी महाराज को पद्म श्री मिलने पर राजेश बाघा ने दी बधाई, बोले- पूरे रविदासिया समाज के लिए गौरव का क्षण

Edited By VANSH Sharma,Updated: 23 Jun, 2026 10:57 PM

padma shri for sant niranjan das ji maharaj rajesh bagha calls it proud moment

परम पूज्य सतगुरु संत निरंजन दास जी महाराज को भारत सरकार की ओर से ‘पद्म श्री’ सम्मान दिए जाने पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष, बीजेपी पंजाब के उपाध्यक्ष तथा ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूके) की भारतीय शाखा के अखिल भारतीय...

जालंधर/चंडीगढ़: परम पूज्य सतगुरु संत निरंजन दास जी महाराज को भारत सरकार की ओर से ‘पद्म श्री’ सम्मान दिए जाने पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष, बीजेपी पंजाब के उपाध्यक्ष तथा ब्रिटिश रविदासिया हेरिटेज फाउंडेशन (यूके) की भारतीय शाखा के अखिल भारतीय अध्यक्ष राजेश बाघा ने समूचे रविदासिया समाज, संत समाज और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।

राजेश बाघा ने कहा कि यह पूरे रविदासिया समाज, संत परंपरा और मानवता में विश्वास रखने वाले करोड़ों अनुयायियों के लिए बेहद गौरव और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों से डेरा सचखंड बल्लां के गद्दीनशीन परम पूज्य सतगुरु निरंजन दास जी महाराज को ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाना उनके 75 वर्षों के आध्यात्मिक मार्गदर्शन, त्याग, समाज सेवा और मानवता के प्रति निस्वार्थ योगदान का राष्ट्रीय सम्मान है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सतगुरु निरंजन दास जी महाराज ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के सिद्धांत पर चलते हुए जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समता, बंधुत्व और मानव कल्याण का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया है। राजेश बाघा ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां आज शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता का एक वैश्विक केंद्र बन चुका है, जहां से समाज को नई दिशा मिल रही है।

उन्होंने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा कि संत परंपरा और समाज के वास्तविक नायकों को राष्ट्रीय सम्मान देकर केंद्र सरकार ने यह साबित किया है कि राष्ट्र निर्माण में संतों और महापुरुषों का योगदान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के अनुरूप यह सम्मान समाज को जोड़ने और प्रेरित करने वाला कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि सतगुरु निरंजन दास जी महाराज को मिला यह सम्मान केवल एक संत का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा में जुटे हर व्यक्ति का सम्मान है। यह सम्मान गुरु रविदास जी महाराज की वाणी “ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिलै सबन को अन्न” के संदेश को साकार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

राजेश बाघा ने समस्त संगत, रविदासिया समुदाय और देशवासियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लख-लख बधाइयां देते हुए कहा कि हम सभी पूज्य सतगुरु जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की अरदास करते हैं, ताकि उनकी रहनुमाई में समाज इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!