Edited By Kamini,Updated: 15 Jul, 2026 07:41 PM

BJP के सीनियर नेता की भयानक सड़क हादसे में मौत होने की खबर सामने आई है।
टांडा उड़मुड़ (वरिंदर पंडित, परमजीत मोमी): BJP के सीनियर नेता की भयानक सड़क हादसे में मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सीनियर नेता हरभजन सिंह सैनी की आज दोपहर हाईवे पर हरसीपिंड के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ जब उड़मुड़ के रहने वाले सैनी अपनी साइकिल पर सवार होकर राजपुर गहोतान में एक धार्मिक कार्यक्रम में जा रहे थे।
इसी दौरान जब वह हरसीपिंड मोड़ के पास पहुंचे तो एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। सैनी को टांडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। उन्हें टक्कर मारने वाली गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। बुजुर्ग नेता की मौत के बाद कस्बे में शोक की लहर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here