गुरदासपुर जिले में नगर परिषद चुनावों के नतीजे घोषित, देखें कहां किस पार्टी ने मारी बाजी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Jun, 2026 08:26 PM

municipal council election results declared in gurdaspur district

गुरदासपुर जिले में आज हुए नगर परिषद चुनावों के अधिकांश नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि दीनानगर की एक वार्ड का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। सामने आए नतीजों में अलग-अलग नगर परिषदों में अलग राजनीतिक तस्वीर देखने को मिली है।

गुरदासपुर, (हरमन) : गुरदासपुर जिले में आज हुए नगर परिषद चुनावों के अधिकांश नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि दीनानगर की एक वार्ड का परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है। सामने आए नतीजों में अलग-अलग नगर परिषदों में अलग राजनीतिक तस्वीर देखने को मिली है।

नगर परिषद गुरदासपुर में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। कुल 29 वार्डों में से कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की हैं। इसके अलावा सत्ताधारी पार्टी 7 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि वार्ड नंबर 4 से एक निर्दलीय उम्मीदवार विजेता रहा।

नगर परिषद दीनानगर में कुल 15 वार्डों में से 14 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए हैं। अब तक घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने 7 सीटें, आम आदमी पार्टी ने 6 सीटें और भारतीय जनता पार्टी ने 1 सीट हासिल की है। वहीं शिरोमणि अकाली दल अपना खाता नहीं खोल सका।

वार्ड नंबर 6 में मतदान मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस वार्ड में दोबारा मतदान कराया जा सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वहीं नगर परिषद कादियां में शिरोमणि अकाली दल सबसे आगे रहा। कुल 15 वार्डों में से अकाली दल ने 6 सीटें, कांग्रेस ने 4 सीटें, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटें, सत्ताधारी पार्टी ने 2 सीटें और भारतीय जनता पार्टी ने 1 सीट हासिल की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!