मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए झगड़ा, ईंट मारकर युवक की ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 21 Oct, 2026 10:26 AM

dispute over mobile charging crime

बीती रात जालंधर-बटाला-अमृतसर बाईपास पर स्थित एक होटल में मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए झगड़े के बाद होटल के बाहर एक व्यक्ति को ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

बटाला (साहिल, बेरी, योगी): बीती रात जालंधर-बटाला-अमृतसर बाईपास पर स्थित एक होटल में मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर हुए झगड़े के बाद होटल के बाहर एक व्यक्ति को ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी गई। जानकारी देते हुए मृतक के पिता जोगिंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह निवासी गांव नठवाल ने बताया कि मेरा बेटा वरिंदर सिंह (26), जो शादीशुदा था एवं इसकी एक बेटी है, बीती 18 अक्तूबर को शाम 7 बजे जालंधर-बटाला-अमृतसर बाईपास पर स्थित एक होटल में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था, जहां पहले से ही 8-9 लोग खाना खा रहे थे।

इस दौरान मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर उसका उन व्यक्तियों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद वे लोग मेरे बेटे को होटल के बाहर ले गए और उसे ईंटें मारनी शुरू कर दी, जिसके फलस्वरूप मेरा उक्त बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके साथियों ने तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया, जहां इसकी मौत हो गई। उधर, उक्त मामले संबंधी एस.एच.ओ. लखविंदर सिंह और पुलिस चौकी अर्बन अस्टेट के इंचार्ज विक्रम ने कार्रवाई करते हुए उक्त पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज से नौजवान वरिंदर सिंह की हत्या करने वालों की पहचान कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। अपने बेटे वरिन्द्र सिंह की मौत के बाद पुलिस द्वारा बाईनेम कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरूप मृतक के पिता जोगिंदर सिंह गांव के अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंचे और न्याय की मांग की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!