मजीठा थाने मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, Court ने दी अंतरिम जमानत

Edited By Kamini,Updated: 15 Jun, 2026 02:03 PM

interim bail for bikram majithia

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।

अमृतसर (रमन) : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। आज मजीठा थाने मामले को लेकर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अमृतसर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए नेता बिक्रम मजीठिया अंतरिम जमानत दे दी है। 

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और दूसरे अकाली कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR नंबर 91 में आज कोर्ट की तरफ से अहम फैसला सुनाया जाना था। जिसके बाद माननीय जज ने उन्हें जमानत दे दी। जानकारी के मुताबिक, 10 जून को कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में काफी बहस हुई थी। उसके बाद पुलिस की तरफ से मजीठा थाने में लगे CCTV फुटेज पेश न करने पर कई सवाल उठ रहे थे, जिसके चलते उस समय जमानत रोक दी गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!