पंजाब में आज रात फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश व आंधी का Alert

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jun, 2026 06:50 PM

alert issued for rain and thunderstorms in parts of punjab again

पंजाब में एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ घंटों के दौरान...

पंजाब डैस्क : पंजाब में एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण कई इलाकों में सामान्य जनजीवन भी प्रभावित रहा। अब मौसम विभाग ने 5 और 6 जून के लिए नया अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला जिलों में बारिश के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है।  

मौसम विभाग ने बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। ऐसे में किसानों, राहगीरों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल पंजाब के कई जिलों में लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं, क्योंकि मौसम अगले 24 घंटों में कई बार करवट ले सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!