Edited By Vatika,Updated: 15 Jun, 2026 04:19 PM

नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 6 के बूथ नंबर 9 में आज सुबह आठ बजे फिर से मतदान की प्रक्रिया
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): नगर परिषद चुनाव के तहत वार्ड नंबर 6 के बूथ नंबर 9 में आज सुबह आठ बजे फिर से मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।
- दोपहर 4 बजे तक कुल 73.79 प्रतिशत मतदान
- दोपहर 2 बजे तक कुल 65.38 प्रतिशत मतदान
- दोपहर 12 बजे तक मतदान बढ़कर 43.12 प्रतिशत पहुंचा
- सुबह 10 बजे तक मतदान 20.14 प्रतिशत दर्ज किया गया
जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं ने कहा कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित हैं और अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए आगे आना चाहिए।
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी रैलियों में भाग लिया। शांतिपूर्ण माहौल में चल रहे मतदान के दौरान प्रशासन को अच्छा समर्थन मिल रहा है और मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा और आज देर शाम तक परिणाम सामने आ जाएंगे।