नगर परिषद चुनाव: गुरदासपुर में वोटिंग शुरू, सुबह से बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2026 08:58 AM

municipal election votting

गुरदासपुर जिले में शनिवार सुबह नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया।

गुरदासपुर (गोराया, विनोद):  गुरदासपुर जिले में शनिवार सुबह नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया। नगर परिषद गुरदासपुर, दीनानगर और कादियां में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

प्रशासन की ओर से चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि वरिष्ठ अधिकारी लगातार पूरे चुनावी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद गुरदासपुर के 29 वार्ड, दीनानगर नगर परिषद के 15 वार्ड और कादियां नगर परिषद के 15 वार्ड के लिए मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस संबंध में एसएसपी आदित्य ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!