Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2026 01:13 PM

हलका दाखा से MLA मनप्रीत सिंह अयाली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : हलका दाखा से MLA मनप्रीत सिंह अयाली से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वह 'शिरोमणि अकाली दल वारिस पंजाब दे' में शामिल हो गए हैं। उन्हें लोकसभा मेंबर अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि वह शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर हलका दाखा से MLA चुने गए थे।
गौरतलब है कि उन्होंने 20 मई को 'शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत)' से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह न तो सुखबीर सिंह बादल की लीडरशिप वाली शिरोमणि अकाली दल में शामिल होंगे, न ही BJP, कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में। उनका कहना था कि वह आगे का फैसला पंथक भाईचारे की भावनाओं के हिसाब से लिया जाएगा और वह पंथक विचारधारा वाली पार्टी में ही शामिल होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here