केंद्र सरकार ने पंजाब में बड़े प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, लाखों पंजाबियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Edited By Kalash,Updated: 20 Jun, 2026 10:40 AM

central government approved project in punjab

पंजाब के माझा इलाके के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में केंद्र सरकार ने लंबे समय से लटके कादियां-ब्यास नई रेल लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

चंडीगढ़ (अंकुर): पंजाब के माझा इलाके के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में केंद्र सरकार ने लंबे समय से लटके कादियां-ब्यास नई रेल लाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। रेल भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शुक्रिया अदा किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और इलाके के विकास को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है। 

कादियां-ब्यास रेल लिंक के बारे में डिटेल में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि करीब 39.68 km लंबी इस ब्रॉड गेज रेल लाइन की अनुमानित लागत करीब 1,400 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित रेल मार्ग कादियां, धपाई, घुमान, बुटाला, सठियाला और ब्यास जैसे जरूरी कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!