Edited By Vatika,Updated: 08 Jun, 2026 12:02 PM

पंजाब में जून महीने के दौरान जहां बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं,
चंडीगढ़: पंजाब में जून महीने के दौरान जहां बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं सरकारी कर्मचारियों को भी एक अतिरिक्त अवकाश मिलने जा रहा है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को सरकारी अवकाश घोषित किया है।
यह अवकाश श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है। इस अवसर पर राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान तथा अन्य सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। इस संबंध में सरकार द्वारा अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है।
गौरतलब है कि श्री गुरु अर्जन देव जी सिखों के पांचवें गुरु थे। उन्हें 'शहीदों के सरताज' के रूप में भी सम्मानित किया जाता है। उनकी शहादत के बाद उनके पुत्र गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने सिख समुदाय को संत के साथ-साथ सैनिक बनने का संदेश दिया था। 18 जून को घोषित इस अवकाश के चलते राज्य भर के सरकारी संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।