Punjab : कारोबारी की हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार, एक पिस्तौल बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jun, 2026 07:08 PM

two shooters involved in the murder case arrested in jammu and kashmir a pistol

फिरोजपुर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बताया जा रहा है कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में...

फिरोजपुर,  (खुल्लर): फिरोजपुर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बताया जा रहा है कि एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ पूर्ण सहयोग में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान फिरोजपुर के एक दुकानदार की हत्या के मामले में शामिल राजस्थान के दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। 

यह जानकारी पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सांझी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक 30 बोर की बेरेटा पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 को मक्खू (फिरोजपुर) में स्थित गाबा जनरल स्टोर के मालिक गुरचरण सिंह गाबा की मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विष्णु का जबरन वसूली, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर राजस्थान पुलिस द्वारा 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। वारदात के बाद ए.जी.टी.एफ पंजाब द्वारा डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में ‘हिल ट्रैप’ नाम का विशेष अभियान चलाया गया और राजस्थान में बड़े स्तर पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि इन छापेमारियों के दौरान मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार मुलजिमों के जम्मू-कश्मीर में छिपने के ठिकाने हैं, जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए ए.जी.टी.एफ. पंजाब, फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। मुलजिमों को जम्मू-कश्मीर में पुलिस स्टेशन कूद्द के पास पतनीटॉप-कुड़ रोड पर लगाए गए नाके पर रोका गया। पुलिस टीम को देखते ही मुलजिमों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से दोनों मुलजिमों को एक पिस्तौल समेत सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस टीमें अब घटना के पीछे की असली साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी हुई हैं। इसके तहत हमले की योजना बनाने वाले, वित्तीय सहायता देने वाले या अन्य सुविधाएं मुहैया कराने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!