Punjab : फैक्ट्री मे भयंकर आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Oct, 2026 05:25 PM

punjab massive fire at a factory reduces goods worth lakhs to ashes

अबोहर मलोट रोड पर देर रात एक कैटल फैक्ट्री अचानक भयानक आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग को घंटो का समय लगा और इस भयंकर आग में फैक्टरी मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

अबोहर  (सुनील भारद्वाज): अबोहर मलोट रोड पर देर रात एक कैटल फैक्ट्री अचानक भयानक आग लग गई। यह आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने में दमकल विभाग को घंटो का समय लगा और इस भयंकर आग में फैक्टरी मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आगजनी का कारण शार्ट सकिर्ट माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सीडफार्म रोड पर बनी कैटल फैक्टी के संचालक विशाल ने बताया कि वे रोज की भांति कल भी करीब 7 बजे फैक्ट्री को बंद करके गए थे।

कुछ ही समय बाद फैक्टरी के निकट रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन करके सूचना दी कि उनकी फैॅक्टरी में आग लगी हुई है। जिस पर वे मौके पर पहुचें और फायर बिग्रेड को सूचना दी, सूचना मिलने पर दमकल कर्मी गाडी लेकर मौके पर पहुचें और करीब डेढ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। विशाल ने बताया कि इस अगजनी में करीब 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया।

वहीं यहां के निवासियों ने इस फेक्टरी को जाने वाली गली के खस्ता हाल होने पर रोष जताया कि यह गली पिछले लंबे समय से जर्जर है । दमकल विभाग के कर्मचारियों को इस गली से निकलने में ही काफी समय लग गया।

उन्होने बताया कि जब भी नए पार्षद बनते हैं तो चुनावों के समय गलियां बनाने का दावा करते हंैं लेकिन पार्षद बनने के बाद कोई सुनवाई नहीं करता। यहां तक भी नगर निगम भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने पिछले दिनों अपने स्तर पर इस गली में कंकरीट डलवाई थी
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!