फिरोजपुर जेल में सर्च ऑपरेशन, कैदियों से 8 मोबाइल समेत नशीला सामान बरामद

Edited By Urmila,Updated: 06 Oct, 2026 02:43 PM

search operation in ferozepur jail

केन्द्रीय जेल फिरोजुपर में बीते दिन जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने तलाशी अभियान चलाकर जेल में बंद कैदियों व हवालातियों से तलाशी के दौरान 8 मोबाइल फोन, दो सीमें, 1 तंबाकू की पूड़ी और 48 नशीले कैप्सूल बरामद किए है।

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): केन्द्रीय जेल फिरोजुपर में बीते दिन जेल अधिकारियों व कर्मचारियों ने तलाशी अभियान चलाकर जेल में बंद कैदियों व हवालातियों से तलाशी के दौरान 8 मोबाइल फोन, दो सीमें, 1 तंबाकू की पूड़ी और 48 नशीले कैप्सूल बरामद किए है। उक्त मामले में पुलिस ने केन्द्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरिटेंडेंट के बयान पर 9 हवालातियों व कैदियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी देते हुए थाना सिटी के एस.आई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सहायक सुपरिटेंडेंट केन्द्रीय जेल फिरोजपुर ने बताया कि उन्होंने बीते दिन केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में चलाए तलाशी अभियान के दौरान केन्द्रीय जेल में बंद कैदी मंगल सिंह उर्फ गोरी पुत्र मलूक सिंह वासी ईसी गेट हाऊसिंग बोर्ड कालोनी फिरोजपुर एवं आत्मा सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी मीनीयां जिला मोगा, हवालाती अमनजोत सिंह उर्फ लाल सिंह उर्फ लालू पुत्र ज्ञान सिंह वासी लखी पट्टी गांव तलवंडी मालीयां, सुखविन्द्र सिंह पुत्र सतपाल वासी सेढा सिंह वाला फरीदकोट, अमरीक राम पुत्र हरंस राज वासी मलोट, लवप्रीत सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी गांव नागोके, कुलदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह वासी पति फलियां खंडूर साहिब जिला तरनतारन, राजन पुत्र काला वासी वार्ड नंबर 5 बस्ती माछीयां जीरा व हवालाती अर्शदीप सिंह उर्फ अर्शी पुत्र राज सिंह वासी गांव कमाल वाला से तलाशी के दौरान उन्होंने 8 मोबाइल फोन, 2 मोबाइल सीमें, 1 तंबाकू की पूड़ी और 48 नशीले कैप्सूल बरामद किए है। मामले की जांच कर रहे सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में दोषियों पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!