बुक स्टोर पर लगी भीषण आग, लाखों का सामान चलकर हुआ राख

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 30 Sep, 2026 05:21 PM

massive fire at bookstore goods worth lakhs reduced to ashes

जीरा की मैन रोड मल्लोके में मंगलवार को आर्यन बुक डिपो की स्टेशनरी की दुकान पर अचानक से आग लग गई, जिससे दुकान में पड़ा लाखों रुपए का स्टेशनरी के सामान सहित किताबें व अन्य सामान जलकर राख हो गया।

जीरा  (गुरमेल सेखवां) : जीरा की मैन रोड मल्लोके में मंगलवार को आर्यन बुक डिपो की स्टेशनरी की दुकान पर अचानक से आग लग गई, जिससे दुकान में पड़ा लाखों रुपए का स्टेशनरी के सामान सहित किताबें व अन्य सामान जलकर राख हो गया। यह भयानक हादसा दुकान के बिल्कुल पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों की वजह से हुआ बताया जा रहा है। 

जानकारी देते हुए पीड़ित दुकान मालिक शिवम काठपाल ने बताया कि वह हमेशा की तरह बीती रात 9-15 बजे मल्लोके रोड पर स्थित अपनी दुकान बंद करके गए थे, लेकिन अगली सुबह करीब 6 बजे किसी राहगीर ने उन्हें फोन पर बताया कि उनकी दुकान से भारी धुआं और आग की ऊंची लपटें निकल रही हैं। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले रखा था।

उन्होंने बताया कि घटना का पता चलते ही आस-पास के दुकानदार और स्थानीय लोग ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की और साथ ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को भी दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमें बिना किसी देरी के मौके पर पहुंच कर काफी मुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर पड़ा कीमती सामान किताबें, कॉपियां, रजिस्टर और स्टेशनरी जलकर राख हो चुकी थी, जिससे दुकानदार को 60 से 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुकान के बिल्कुल पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में अचानक धमाका होने से दुकान में आग लगी है, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ है। पीड़ित दुकानदार शिवम काठपाल और इलाके के लोगों ने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से मांग की है कि सरकार इसके लिए मुआवजा जारी करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!