Punjab : दो गुटों में झड़प, कारों के शीशे टूटे, हवाई फायरिंग के बाद आरोपी फरार, एक घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Oct, 2026 12:04 AM

punjab clash between two groups car windows smashed

अनाज मंडी के शैड नंबर 7 में वीरवार शाम दो गुटों के बीच कथित तौर पर जमकर झड़प हो गई। इस दौरान दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी पहचान विक्रमजीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह के रूप में हुई है जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में...

अबोहर (रहेजा) : अनाज मंडी के शैड नंबर 7 में वीरवार शाम दो गुटों के बीच कथित तौर पर जमकर झड़प हो गई। इस दौरान दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया जिसकी पहचान विक्रमजीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह के रूप में हुई है जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हवाई फायरिंग भी की गई। गोलियों की आवाज सुनकर मंडी में काम कर रहे, आढती, मजदूरों, किसानों और अन्य लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना नंबर-1, सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों से जुड़े आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मौके से एक तेजदार हथियार भी बरामद किया गया है। जिक्रयोग हो कि दो दिन पहले भी अदालत परिसर की पार्किंग में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, आज उन्हीं गुटों के बीच दोबारा विवाद होने से मंडी में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने पर अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले चार दिनों में दो बार गोली चलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं अकाली दल अमृतसर के इंचार्ज इन्द्रजीत बुलंदी ने भी गुंडा तत्वोें को काबू करने की मांग की है। मौके पर मौजूद नगर थाना नंबर-2 के प्रभारी ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!