Punjab : NRI के घर बड़ी चोरी, लाखों का सामान लेकर फरार हुए चोर

Edited By Urmila,Updated: 03 Oct, 2026 01:28 PM

burglary at nri s home

फिरोजपुर शहर की बस्ती भट्टीयां वाली (भारत नगर ) में चोर एक एनआरआई के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए का सामान चोरी करके फरार हो गए ।

फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर शहर की बस्ती भट्टीयां वाली (भारत नगर ) में चोर एक एनआरआई के घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए का सामान चोरी करके फरार हो गए । इस घटना संबंधी एनआरआई के रिश्तेदारों द्वारा थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस को सूचित किया गया है और पुलिस द्वारा चोरों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है। यह जानकारी देते हुए चरणजीत सिंह ने बताया कि उसके एनआरआई चाचा का बस्ती भट्टीयां वाली (भारत नगर) फिरोजपुर में घर है और वह विदेश गए हुए हैं ,जहां उनकी लुधियाना में रहती बेटी जसबीर कौर और चरणजीत सिंह खुद थोड़े दिन के बाद आते और घर को खोलकर देख कर जाते हैं ।

theft case

चरणजीत  ने बताया की गत दोपहर करीब 3 बजे जब वह घर में आई और उसने घर को खोल कर देखा तो घर के दरवाजे टूटे पड़े थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली पड़ी थी तो उसने तुरंत चरणजीत सिंह को बुलाया और जब वह घर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर में लगा एसी , पंखा एप्पल मोबाइल फोन,अलमारी में पड़ी एल ई डी, घर में पड़े हुए नोटों के हारों में से करीब 25/ 30हजार रुपए , एक सोने की मुंदरी, गैस सिलैंडर और अन्य सामान कीमती सामान गायब था, जो चोरी करके ले गए ।

Nri House

चरणजीत ने बताया कि उनके घर में जो महिला काम करती है उसकी बेटी की शादी है और उसने भी अपनी बेटी को दहेज में देने के लिए डब्बा बंद फ्रिज ,एक एलईडी ,वाशिंग मशीन तथा अन्य सामान इसी घर में घर के ऊपर वाले हिस्से में रखा हुआ था और जाते-जाते चोर वह सारा सामान भी चोरी करके ले गए और जाते-जाते उन्होंने घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे भी उतार कर ले गए।

चरणजीत ने कहा कि ऐसे लगता है जैसे चोर पिछले कई दिनों से यह चोरी करने का प्रयास कर रहे थे और पौड़ी लगाकर वह ऊपर के हिस्से से घर में दाखिल हुए और कमरों के दरवाजे तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए और किसी बड़े वाहन में लाखों रुपए का कीमती सामान चोरी करके ले गए हैं । उन्होंने मांग करते हुए हुए कहा कि चोरों को तुरंत गिरफ्तार करके उनका चोरी हुआ सारा सामान बरामद करवाया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!