चन्नी का भगवंत मान और केजरीवाल पर हमला, बोले- पंजाब का "चिट्टा सोना’ लूट रहे रेत चोर

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2026 10:43 AM

channi conducts midnight raid

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने 'मिशन चिट्टा सोना' के तहत बीती रात

पंजाब डेस्कः पंजाब डेस्क: पंजाब में रेत खनन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। चन्नी ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में रातभर भारी मशीनों से रेत का खनन किया जा रहा है और राज्य के ‘सफेद सोने’ की लूट हो रही है।

 

 

सोशल मीडिया पर ट्वीट करते चन्नी ने लिखा, अरविंद केजरीवाल ने खनन से हर साल 20 हजार करोड़ रुपये की कमाई का वादा किया था, लेकिन आरोप है कि सरकार 20 करोड़ रुपये भी नहीं जुटा सकी। उन्होंने दावा किया कि रेत खनन से होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा नेताओं की जेब में जा रहा है।"

क्या है मामला 
बता दें कि सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने 'मिशन चिट्टा सोना' के तहत बीती रात रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी ब्लॉक में कथित अवैध खनन का मामला उठाया। वह रात करीब 12 बजे कांग्रेस नेता बरिंदर ढिल्लों और अपने समर्थकों के साथ टिप्पर में सवार होकर सैदपुर और बेईहारा गांवों के पास सतलुज नदी के किनारे पहुंचे। चन्नी के अनुसार, मौके पर एक दर्जन से अधिक पोकलेन मशीनें, रेत और पत्थरों से भरे टिप्पर तथा कई कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें देखकर कुछ लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए। मौके पर कुछ वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं थीं और संचार के लिए इस्तेमाल होने वाले वायरलैस सैट भी मिले। चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि उन्होंने रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर को फोन कर मौके पर अधिकारियों की टीम भेजने के लिए कहा, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।

चन्नी ने पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सी.बी.आई.) से जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा होनी चाहिए और कथित अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। चन्नी के दौरे के बाद खनन विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की शिकायत पर नूरपुरबेदी पुलिस ने पास के गांव सवाड़ा में खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अज्ञात जमीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!