Punjab: मनाली घूमने का बना था प्लान, रास्ते में खत्म हो गई 3 दोस्तों की जिंदगी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jun, 2026 08:15 PM

punjab trip to manali was planned three friends lost their lives on the way

नंगल-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव भरतगढ़ के नजदीक हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों और एक युवती की मौत हो जाने की दुखद जानकारी मिली है।

श्री कीरतपुर साहिब,  (बाली): नंगल-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव भरतगढ़ के नजदीक हुए एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों और एक युवती की मौत हो जाने की दुखद जानकारी मिली है। इस हादसे संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कीरतपुर साहिब इंस्पैक्टर राहुल शर्मा और भरतगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी सरताज सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि अर्चित शर्मा (22) पुत्र अश्वनी कुमार निवासी नया नंगल, हिमांशु सनन (23) पुत्र राकेश कुमार निवासी नंगल तथा अर्पिता सैनी (21) पुत्री राजवीर सिंह निवासी होशियारपुर अपनी कार नंबर एचपी-20-ई-4401 मारुति स्विफ्ट में सवार होकर श्री कीरतपुर साहिब से रोपड़ की ओर जा रहे थे।

जब वे भरतगढ़ के निकट संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों के डेरे के पास पहुंचे तो तड़के करीब 4:40 बजे उनकी कार किसी बड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में अर्चित शर्मा और अर्पिता सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु सनन की सरकारी अस्पताल मोहाली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को अश्वनी कुमार पुत्र नसीब चंद निवासी नया नंगल ने अपने बयान में बताया कि वह ऊना (हिमाचल प्रदेश) में मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाता है। 4 जून को उसका बेटा अर्चित शर्मा अपनी कार नंबर एचपी-20-ई-4401 मारुति स्विफ्ट में सवार होकर इंटरव्यू देने के लिए मोहाली गया था। बाद में उसके बेटे ने उसे बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली जा रहा है।

7 जून को उसे टैलीफोन के माध्यम से सूचना मिली कि उसके बेटे अर्चित शर्मा की कार का भरतगढ़ के पास संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों के डेरे के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिससे उसके बेटे अर्चित शर्मा और उसके साथ गई युवती अर्पिता सैनी निवासी होशियारपुर की मृत्यु हो गई है। वहीं उनका तीसरा दोस्त हिमांशु सनन, जो गंभीर रूप से घायल था, की भी सरकारी अस्पताल फेज-6 मोहाली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!