Edited By Kalash,Updated: 01 Nov, 2026 05:34 PM

नंगल की अड्डा मार्केट में दिनदहाड़े एक दुकान से 2 शातिर महिलाओं ने कथित कपड़े की खरीददारी कर रहे महिला का पर्स चुरा लिया जिससे त्योहरों के दिनों में खरीददारी करने वालों में दहशत का माहौल है।
नंगल (सैनी): नंगल की अड्डा मार्केट में दिनदहाड़े एक दुकान से 2 शातिर महिलाओं ने कथित कपड़े की खरीददारी कर रहे महिला का पर्स चुरा लिया जिससे त्योहरों के दिनों में खरीददारी करने वालों में दहशत का माहौल है। चोरी करने वाली कथित दोनों महिलाओं की तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो चुकी है। पीड़िता महिला के रिश्तेदारों ने इसकी शिकायत नंगल पुलिस के पास कर दी है और पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार विवाह शादियों व त्योहारों का सीजन होने के कारण दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ चल रहा है इसी का लाभ इन शातिर महिलाओं ने उठाया। ऊषा नामक महिला ने कहा कि वह टाहलीवाल से कपड़ों की खरीददारी करने अड्डा मार्केट नंगल पंहुची थी और वह अपने रिस्तेदारों के साथ खरीददारी कर ही रही थी। इसी दौरान 2 महिलाएं अपने 2 बच्चों के साथ दुकान में आई और कब उसका पर्स उठा ले गई उन्हें पता ही नहीं चला और जब खरीददारी के पैसे दुकानदारों के देने के लिए पर्स उठाना चाहा तो पर्स गायब था।
ऊषा ने कहा कि जब दुकान में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज चैक किए तो दोनों महिलाएं पर्स उठा कर ले जाते कैमरों में कैद हो गई। उक्त मामले संबंधी जब नंगल थाने के एस.एच.ओ. नंगल इंस्पेक्टर दानिशवीर सिंह से बात की तो उन्होने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चोर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। उन्होने लोगों से भी अपील की कि आप खरीददारी करते समय अपने पर्स व अन्य सामान का खास ध्यान रखा करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here