सब्जी मंडी में प्रवासी भाइयों पर हमले का मामला, युवक के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 20 Oct, 2026 05:42 PM

attack on brothers in sabzi mandi

सब्जी मंडी श्री कीरतपुर साहिब में मामूली विवाद के बाद मंडी में काम करने वाले 2 प्रवासी भाइयों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल करने के मामले में श्री कीरतपुर साहिब पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रूपनगर/श्री कीरतपुर साहिब (विजय): सोमवार सुबह सब्जी मंडी श्री कीरतपुर साहिब में मामूली विवाद के बाद मंडी में काम करने वाले 2 प्रवासी भाइयों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल करने के मामले में श्री कीरतपुर साहिब पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना श्री कीरतपुर साहिब के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता प्रवासी मजदूर मुन्ना कुमार निवासी गांव बैसरन, जिला सीतामढ़ी, बिहार, हाल निवासी सब्जी मंडी श्री कीरतपुर साहिब ने बताया कि वह और उसका भाई सुधीर कुमार पिछले कई वर्षों से सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम कर रहे हैं।

उसने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे वह सब्जी मंडी के नजदीक एक चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। इस दौरान चाय के पैसों को लेकर उसकी दुकानदार के साथ बहस हो गई। जब वह वहां से वापस जाने लगा तो दुकान पर चाय पी रहे एक युवक ने छोटा चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी छाती के निचले हिस्से में बाईं तरफ चोट लग गई और खून बहने लगा।

इसी दौरान उसका छोटा भाई सुधीर कुमार उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंच गया। इस पर उक्त युवक ने उस पर भी चाकू से 2 बार हमला कर दिया, जिससे सुधीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान उक्त युवक उन्हें जान से मारने की धमकियां भी देता रहा। इसी बीच उनका मालिक अमित मौके पर पहुंच गया और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब ले गया। वहां सुधीर कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए जी.एम.सी.एच. सैक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि हमला करने वाले युवक की पहचान पवन कुमार निवासी रूड़े माजरा, नूरपुरबेदी के रूप में हुई है। उसने बताया कि उनकी उक्त युवक के साथ कोई पुरानी निजी रंजिश नहीं है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता मुन्ना कुमार के बयानों के आधार पर हमला करने वाले युवक पवन कुमार के खिलाफ थाना श्री कीरतपुर साहिब में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!