हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 13 Oct, 2026 05:29 PM

one arrest with drugs

थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 1.92 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 1.92 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. जसविन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिगध लोगों तथा वाहनों की तालाश में थाना सदर नवांशहर से गांव करियाम होते हुए बेगमपुर -हियाला की ओर जा रही थी कि वाई प्याईंट के नजदीक एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा हाथ में पकड़ा वजनदार मोमी लिफाफी सड़क किनारे घास में फैंक कर तेज कदमों से बेगमपुर की ओर जाने लगा।

उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू जब जांच की तो उसमें से 1.92 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन राणा पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव शेखूपुर थाना मुंकदपुर के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!