स्कूल जा रहे 16 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौ+त, कार का दरवाजा खुलने से हुआ हादसा

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2026 09:23 AM

accident news faridkot

जैतो के सीनियर सैकेंडरी स्कूल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की जान चली

जैतो: जैतो के सीनियर सैकेंडरी स्कूल के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्र की जान चली गई। वीरवार सुबह पिंड उकंद वाला निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र जसवीर सिंह अपने 2 साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहा था।

जब वे हॉस्पिटल रोड से गुजर रहे थे, तभी रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के पास पहुंचते ही सड़क पर खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया जिससे टकराकर हरजिंदर उछलकर सड़क पर जा गिरा और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के टायर के नीचे आ गया। हादसे की सूचना मिलते ही सहारा क्लब की टीम एंबुलैंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान बच्चे को सिविल अस्पताल जैतो पहुंचाया।

गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे सिविल अस्पताल बठिंडा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहारा टीम ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे की खबर मिलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई और तुरंत छु‌ट्टी कर दी गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!