Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jun, 2026 11:17 PM

मोहाली के बाद अब जालंधर में एकतरफा प्यार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लद्दोवाल यूनिवर्सिटी के समीप स्थित संगम बिहार इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
जालंधर, : मोहाली के बाद अब जालंधर में एकतरफा प्यार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लद्दोवाल यूनिवर्सिटी के समीप स्थित संगम बिहार इलाके में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
बताया जा रहा है कि युवक पिछले कई महीनों से एक युवती के संपर्क में था और उससे बातचीत करता था। आज वह युवती से मिलने के लिए उसके पास पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों और संबंधित पक्षों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।