चलती गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो के बाद Action में जालंधर पुलिस
Edited By Vatika,Updated: 06 Aug, 2026 12:17 PM

सोशल मीडिया पर चलती गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल होने
जालंधर: सोशल मीडिया पर चलती गाड़ियों पर खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने स्टंटबाजी कर हुड़दंग मचाने वाले युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए और कड़ी चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल स्टंट करने वालों की जान को जोखिम में डालते हैं, बल्कि अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युवकों को भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।
कमिश्नरेट पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सड़क पर स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग न केवल आपकी, बल्कि दूसरों की जान भी बचाती है। "सुरक्षित चलाएं, जीवन बचाएं" के संदेश के साथ लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई।