Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jun, 2026 05:08 PM

पंजाब के पपराली गांव की रहने वाली और एक किसान परिवार से संबंध रखने वाली मेहकप्रीत कौर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेहकप्रीत कौर ने भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना साकार कर दिखाया है।
पंजाब डैस्क: पंजाब के पपराली गांव की रहने वाली और एक किसान परिवार से संबंध रखने वाली मेहकप्रीत कौर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेहकप्रीत कौर ने भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने का अपना सपना साकार कर दिखाया है। मेहकप्रीत कौर ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) में ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल कर भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है।
ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली मेहकप्रीत की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। महकप्रीत कौर की इस उपलब्धि को युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
परिवार और गांव के लोगों ने मेहकप्रीत की इस शानदार सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भारतीय वायु सेना में अधिकारी बनने जा रही मेहकप्रीत अब देश सेवा की नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं।
