Edited By Urmila,Updated: 25 Jul, 2026 11:28 AM

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने सैक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र परिसर में सिविल कंस्ट्रक्शन विंग (सी.सी.डब्ल्यू.) के एक अधिकारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़ (सुशील राज): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने सैक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र परिसर में सिविल कंस्ट्रक्शन विंग (सी.सी.डब्ल्यू.) के एक अधिकारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर ठेकेदार से टाइल लगाने की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। सी.बी.आई. ने आरोपी अधिकारी राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक सी.बी.आई. की टीम आरोपी से जुड़े ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी और जांच में जुटी हुई थी।
शिकायतकर्त्ता ठेकेदार के अनुसार, उसे सैक्टर-37 स्थित दूरदर्शन कार्यालय में टाइल लगाने का ठेका मिला था। आरोप है कि सी.सी.डब्ल्यू. अधिकारी ने काम की अनुमति देने के लिए पहले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन बाद में सौदा 30 हजार रुपए में तय हो गया। शिकायत मिलने के बाद सी.बी.आई. ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here