राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

Edited By Urmila,Updated: 26 Jul, 2026 12:56 PM

tarun chugh s scathing attack on the congress

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना "मुंगेरी लाल का सपना" है।

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना "मुंगेरी लाल का सपना" है। उन्होंने कहा कि ऐसा सपना देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता, लेकिन देश की जनता पहले ही अपने फैसले सुना चुकी है।

तरुण चुघ ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के प्रति पूरे देश में एक "हेटिड वातावरण" है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता वोट की चोट से राहुल गांधी को लगातार 109 चुनावों में हार की सजा दे चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार विदेशी टूलकिट का हिस्सा बनकर विदेशों में भारत विरोधी अभियानों का नेतृत्व करते हैं और भारत को बदनाम करने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं।

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं और सत्ता की गोटियां खेली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को कभी भी युवाओं के भविष्य और देश के विकास की चिंता नहीं रही। उनकी प्राथमिकता केवल अपनी राजनीति बचाना और हर परिस्थिति में सत्ता हासिल करना रही है।

तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, रोजगार, शिक्षा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत की है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच युवाओं के लिए नए अवसरों वाला भारत, नई ऊंचाइयों को छूने वाला भारत और हर नौजवान के सपनों को पूरा करने वाला भारत बनाने की है। उन्होंने दावा किया कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित भारत का संकल्प हर भारतीय का सपना बन चुका है। 

तरुण चुघ ने अंत में कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस की राजनीति जनता के बीच लगातार अपनी विश्वसनीयता खो रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!