Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Jul, 2026 06:41 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए ₹36,585 करोड़ की कर्जमाफी योजना लागू किए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला लाखों...
जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों के लिए ₹36,585 करोड़ की कर्जमाफी योजना लागू किए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला लाखों किसानों को राहत देने वाला ऐतिहासिक कदम है।
चुघ ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की किसान-हितैषी सोच का मजबूत प्रमाण है। उनके अनुसार, किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देना भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता रही है।
उन्होंने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार को भी घेरते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी का चुनावी वादा आखिर कब पूरा किया जाएगा। चुघ ने कहा कि पंजाब का किसान आज भी कर्ज, फसलों से जुड़े संकट और अधूरे वादों के बोझ तले दबा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के बजाय पंजाब सरकार जवाबदेही से बच रही है। चुघ ने कहा कि राज्य के किसानों को अब आश्वासनों नहीं, बल्कि ठोस फैसलों और वास्तविक राहत की जरूरत है।
