पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर तरुण चुघ का हमला, SC नेताओं से कथित भेदभाव पर उठाए सवाल

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2026 03:54 PM

tarun chugh statement against congress

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में एकता और संगठन की बातें करने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पार्टी ने अपने ही अनुसूचित जाति (SC) नेताओं के साथ कथित भेदभाव करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है।

तरुण चुघ ने कहा कि यदि कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक है, तो अलग-अलग गुटों की लगातार हो रही बैठकों और शक्ति प्रदर्शन की आखिर क्या वजह है? उनके मुताबिक पंजाब कांग्रेस में रोज नई गुटबाजी और नेतृत्व की लड़ाई सामने आ रही है, जिससे साफ है कि पार्टी जनता के मुद्दों से ज्यादा अपने अंदरूनी सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो पार्टी अपने ही नेताओं के बीच भरोसा और एकजुटता कायम नहीं रख पा रही, वह पंजाब को स्थिर और प्रभावी नेतृत्व देने का दावा नहीं कर सकती। तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने घर की कलह दूर करनी चाहिए, उसके बाद ही राज्य के भविष्य की बात करनी चाहिए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!