पंजाब में बाढ़ के खतरे को लेकर भाजपा Alert, नेताओं की लगाई ड्यूटी

Edited By Kalash,Updated: 02 Jul, 2026 03:53 PM

bjp on alert regarding flood threat in punjab

मानसून सीजन से पहले भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने बाढ़ प्रभावित संवेदनशील जिलों में बाढ़ की तैयारियों का जमीनी जायजा शुरू किया है

चंडीगढ़ (अंकुर): मानसून सीजन से पहले भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने बाढ़ प्रभावित संवेदनशील जिलों में बाढ़ की तैयारियों का जमीनी जायजा शुरू किया है ताकि राज्य प्रशासन की तैयारियों का आकलन किया जा सके और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और रोकथाम के उपायों का रिव्यू किया जा सके। इस संबंध में भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों पिछले साल बाढ़ प्रभावित रहे जिलों के दौरे के लिए पार्टी के सीनियर नेताओं को नियुक्त किया है। इन दौरों के दौरान संबंधित जिला प्रधान उसके साथ होंगे और उन्होंने उनके इलाकों में ले जाएंगे जो सबसे अधिक प्रभावित रहे थे। 

इन दौरों के लिए नियुक्त सीनियर नेताओं में अश्वनी शर्मा (गुरदासपुर), फतेह जंग बाजवा (अमृतसर), श्वेत मलिक (पठानकोट), सुरजीत ज्याणी (फिरोजपुर), सुनील जाखड़ (फाजिल्का), सुशील रिंकू (अबोहर), अविनाश राय खन्ना (जालंधर), जंगी लाल महाजन (होशियारपुर), विजय सांपला (रूपनगर) और इकबाल सिंह लालपुरा (एस.ए.एस. नगर/मोहाली) शामिल हैं।

दौरा करने वाले नेता प्रभावित परिवारों और स्थानीय निवासियों से मिलेंगे ताकि बाढ़ से जुड़ी चुनौतियों, राहत प्रयासों और पुनर्वास प्रयासों के बारे में सीधे जानकारी ले सकें। वह स्थानीय चिंताओं और तैयारियों में कमियों पर पार्टी लीडरशिप को एक डिटेल्ड रिपोर्ट देंगे। केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि BJP हर मुश्किल समय में पंजाब राज्य के लोगों के साथ खड़ी रहने के लिए वचनबद्ध है और पब्लिक सेफ्टी, डिजास्टर मैनेजमेंट और प्रभावित परिवारों को समय पर राहत से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!