Edited By Kamini,Updated: 20 Jun, 2026 01:34 PM

ट्राईसिटी में गर्मी और उमस का दबाव जारी है, जहां मैक्सिमम टेम्परेचर 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
चंडीगढ़ (पाल): ट्राईसिटी में गर्मी और उमस का दबाव जारी है, जहां मैक्सिमम टेम्परेचर 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 22 जून से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। विभाग के मुताबिक, अगले दिनों में गरज, बिजली कड़कने, तेज हवाएं और बौछारें पड़ने की संभावना रहेगी।
मौसम विभाग ने बारिश का Yellow Alert जारी करते हुए 40 से 50 km प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और हल्की बारिश की भी संभावना है। विभाग का कहना है कि प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो रही हैं, जिससे मौसम में बदलाव के चांस हैं। वीरवार को शहर का मैक्सिमम टेम्परेचर 37.8 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर धूप तेज रही और ह्यूमिडिटी बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 21 और 22 जून को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ टेम्परेचर में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं 23 जून को फिर से मौसम ड्राइ रहेगा।
मौसम विभाग ने 21 जून यानी कि कल तक येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान 40-50 kmph की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में आंधी, बिजली कड़कने और हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। अभी तक चंडीगढ़ में जून महीने में सिर्फ 35 mm बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो नॉर्मल बारिश से करीब 52 परसेंट कम है। प्री-मॉनसून बारिश न होने की वजह से गर्मी और उमस का असर जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here