पंजाब-चंडीगढ़ में आंधी-तूफान का Alert, अगले 2 घंटे भारी; मौसम विभाग की नई चेतावनी

Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2026 12:04 PM

punjab weather

45 डिग्री अधिकतम तापमान में लू की मार झेल रहे पंजाब को वीरवार शाम मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी

पंजाब डेस्कः  भीषण गर्मी और 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे तापमान से जूझ रहे पंजाब को गुरुवार शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, मूसलाधार बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटे संवेदनशील रहेंगे और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार,  अगले 2 घंटों के दौरान पंजाब-चंडीगढ़ में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा और मानसा जिलों में ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है।

13 और 14 जून के लिए यैलो अलर्ट
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब में 100 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 6 से 7 डिग्री सैल्सियस तक की कमी आई, जिससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने 12 जून के लिए पूरे पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 और 14 जून के लिए यैलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम में बदलाव के बावजूद सावधान रहें
मौसम विशेषज्ञों का कहना है। कि बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत को देखते हुए लोगों को लापरवाह नहीं होना चाहिए। मौसम में आए बदलाव का असर अस्थायी भी हो सकता है और धूप निकलने के बाद गर्मी दोबारा बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए, धूप में निकलते समय सिर को ढकना चाहिए तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी का प्रभाव अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां जारी रखना जरूरी है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!