Edited By Kalash,Updated: 13 Oct, 2026 04:30 PM
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी से भाजपा पंजाब के विभिन्न प्रदेश स्तरीय सेल्स के कन्वीनरों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की गई हैं।
पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों की मंजूरी से भाजपा पंजाब के विभिन्न प्रदेश स्तरीय सेल्स के कन्वीनरों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से की गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य पार्टी के विभिन्न सेल्स के कामकाज को अधिक सुचारू बनाना और संगठन को मजबूत करना है।
बिक्रमजीत सिंह चीमा स्टेट सेल्स कोऑर्डिनेटर द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, विनीत जोशी, एस.ए.एस. नगर को मीडिया सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। राजिंदर सिंह मरवाहा, अमृतसर साहिब को ट्रेड सेल का कन्वीनर तथा जसप्रीत सिंह हॉबी को को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है। एडवोकेट एन. के. शर्मा, मोहाली को लीगल सेल का कन्वीनर, गुरजोत मल्ही (सेवानिवृत्त आईएएस), नवांशहर को एक्स-ऑफिशियो सेल का कन्वीनर, पी. के. एस. भारद्वाज, संगरूर/चंडीगढ़ को बुद्धिजीवी सेल का कन्वीनर, रोहित कुमार अग्रवाल, जगराओं को राइस ट्रेड सेल का कन्वीनर, राजेश कुमार मिश्रा, लुधियाना को पूर्वांचल सेल का कन्वीनर तथा डॉ. सीमांत गर्ग, मोगा को मेडिकल सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार, हॉबी धालीवाल, पटियाला को कल्चरल सेल का कन्वीनर, कर्नल सुभाष डडवाल, पठानकोट को एक्स-सर्विसमैन सेल का कन्वीनर, गुरतेज सिंह झंजेरी, संगरूर को ट्रांसपोर्ट सेल का कन्वीनर, कीमती रावल, लुधियाना को आरटीआई सेल का कन्वीनर तथा राजिंदर महाजन, अमृतसर साहिब को इंडस्ट्री सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। कपिल अग्रवाल, अमृतसर साहिब और बॉबी जिंदल, लुधियाना को इंडस्ट्री सेल का को-कन्वीनर बनाया गया है।
चमकीला सिंह, पटियाला ग्रामीण साउथ को जी राम जी सेल का कन्वीनर, मनजीत सिंह बुट्टर, मोगा को डी.एन.टी. सेल का कन्वीनर, संजीव तिवारी, मोहाली को यू.पी. सेल का कन्वीनर, अश्वनी कुमार शर्मा, अमृतसर साहिब को ट्रेड यूनियन सेल का कन्वीनर तथा डॉ. राजीव आहूजा, फिरोजपुर को दिव्यांग शक्ति सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, डॉ. संजीव सचदेवा, फाजिल्का को आढ़ती सेल का कन्वीनर, अमरजीत सिंह, मोहाली को पंजाब प्रदेश आध्यात्मिक संस्थान संपर्क सेल का कन्वीनर तथा राजा सिंह, मोहाली और संत प्रदीपानंद, बठिंडा को इस सेल का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया है।
संजीव अटवाल, अमृतसर साहिब को मजदूर सेल का कन्वीनर, गुरविंदर सिंह जॉली, लुधियाना को स्पोर्ट्स सेल का कन्वीनर, कमलजीत सिंह हेयर, जालंधर को एन.आर.आई. सेल का कन्वीनर, रणजीत सिंह हीरा, खन्ना को एम.एस.एम.ई. सेल का कन्वीनर, अमित डोगरा, लुधियाना को हिमाचल सेल का कन्वीनर, समरता कौर, लुधियाना को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सेल का कन्वीनर, अतुल शर्मा, मोहाली को को-ऑपरेटिव सेल का कन्वीनर, मनजिंदर सिंह रोमी, मोहाली को एन.जी.ओ. सेल का कन्वीनर तथा दीपांशु घई, पठानकोट को पब्लिसिटी सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here