"पहले तेल देखेंगे, फिर तेल की धार देखेंगे", बघेल से मुलाकात से पहले चन्नी का बड़ा बयान

Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2026 12:03 PM

channi s big statement before meeting baghel

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट की पार्टी के

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट की पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के साथ अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह के आवास पर आयोजित की जाएगी। इस बैठक को पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रहे विवाद को सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "हमारा स्टैंड बिल्कुल साफ है। पहले तेल देखेंगे, फिर तेल की धार देखेंगे। उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि पहले बैठक का नतीजा देखा जाएगा और उसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें
आज होने वाली इस बैठक पर कांग्रेस नेताओं और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि यदि बैठक में सहमति बनती है तो यह पंजाब कांग्रेस के लिए बड़ी राहत होगी और पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर फोकस कर सकेगी। वहीं, यदि बैठक के बाद भी नाराजगी बनी रहती है तो यह संकेत होगा कि पार्टी का अंदरूनी विवाद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह बैठक केवल औपचारिक मुलाकात नहीं बल्कि पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी एकजुटता की अहम परीक्षा है। एक ओर भूपेश बघेल हाईकमान के फैसलों पर कायम हैं, जबकि दूसरी ओर चन्नी गुट अपनी बात और मांगों को मजबूती से रखने की तैयारी में है। ऐसे में आज की बैठक से यह साफ हो सकेगा कि पंजाब कांग्रेस में सुलह का रास्ता निकलता है या अंदरूनी खींचतान आगे भी जारी रहती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!