Jalandhar में कांग्रेस का हल्ला बोल! मंत्री मोहिंदर भगत के दफ्तर का घेराव, धक्कामुक्की

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Jun, 2026 07:32 PM

jalandhar congress gheraos minister mohinder bhagat s office

टांडा में 19 वर्षीय अर्शदीप के खिलाफ झाड़ू की कथित बेअदबी को लेकर दर्ज एफआईआर के विरोध में शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जालंधर के बस्ती गुंजा स्थित मोहिंदर भगत के कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया।

जालंधर : टांडा में 19 वर्षीय अर्शदीप के खिलाफ झाड़ू की कथित बेअदबी को लेकर दर्ज एफआईआर के विरोध में शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जालंधर के बस्ती गुंजा स्थित मोहिंदर भगत के कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने कार्यालय की ओर जाने वाली गली में बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने झाड़ू को बिखेरकर अपना रोष जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि 19 वर्षीय अर्शदीप के खिलाफ दर्ज एफआईआर को तुरंत रद्द किया जाए। 

कांग्रेस के जिला प्रधान रजिंदर बेरी ने कहा कि टांडा में अर्शदीप के खिलाफ झाड़ू को बिखेरने के आरोप में बेअदबी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। रजिंदर बेरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार आम लोगों पर लगातार दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि चाहे सरकारी कर्मचारी हों या व्यापारी, हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि अर्शदीप के खिलाफ दर्ज केस को बिना देरी रद्द किया जाए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!