Jalandhar में तेज रफ्तार ट्रक का कहर! 2 हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर ट्राली, 3 किमी तक लगा लंबा जाम

Edited By Vatika,Updated: 07 Jul, 2026 12:32 PM

jalandhar accident

शहर के पठानकोट चौक स्थित फ्लाईओवर पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को अपनी

जालंधर(सोनू): शहर के पठानकोट चौक स्थित फ्लाईओवर पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक ऑटो, ट्रैक्टर-ट्रॉली और सिलेंडर से भरा कैंपर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद फ्लाईओवर और आसपास के क्षेत्र में करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दो हिस्सों में टूट गई। इसी दौरान ट्रॉली आगे चल रहे LPG सिलेंडरों से भरे कैंपर से टकरा गई।

नशे की हालत में था ट्रक चालक 
गनीमत रही कि कैंपर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हुआ। यदि ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक बलजीत सिंह ने बताया कि उनका चालक मनी वाहन चला रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उन्होंने कहा कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली फ्लाईओवर के पिलर से टकराकर नीचे गिर जाती, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण फ्लाईओवर पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया था। वाहनों को हटाने के बाद ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!