Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jun, 2026 07:39 PM

पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सुबह जहां जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर समेत राज्य के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, वहीं देर शाम एक और धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की...
जालंधर: पंजाब में बम धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सुबह जहां जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर समेत राज्य के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, वहीं देर शाम एक और धमकी भरे ई-मेल ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी। इस बार धमकी देने वालों ने जालंधर के डीसी ऑफिस, मेयर ऑफिस और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।
धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। संवेदनशील सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि कई जगहों पर तलाशी अभियान और चेकिंग की जा रही है।
सुबह मंदिरों को मिली थी धमकी
इससे पहले सुबह जालंधर के श्री देवी तालाब मंदिर, अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, बठिंडा के माता माइसरखाना मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्तों ने जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया है कि 6 जून 1984 को श्री दरबार साहिब पर हुए सैन्य अभियान का बदला लिया जाएगा। इसके अलावा ई-मेल में लोगों को 5 और 6 जून को अंबाला-दिल्ली रूट पर यात्रा न करने की चेतावनी भी दी गई है। इस संदेश ने सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है।