Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jun, 2026 08:18 PM

पंजाब में 6 जून को मनाए जाने वाले ‘घल्लूघारा दिवस’ से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, जालंधर में एक हिंदू नेता ने 6 जून को पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करने की घोषणा की है, जिसके चलते इस...
जालंधर: पंजाब में 6 जून को मनाए जाने वाले ‘घल्लूघारा दिवस’ से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, जालंधर में एक हिंदू नेता ने 6 जून को पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi को समर्पित श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करने की घोषणा की है, जिसके चलते इस कार्यक्रम को लेकर कुछ सिख संगठनों और समुदाय से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी अनुसार जालंधर से हिंदू नेता योगेश सूरी ने आप्रेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ पर 6 जून को दोपहर 12 बजे सैंट्रल टाऊन गोल मार्कीट में उक्त श्रद्धांजलि समारोह का ऐलान किया है, जिसके बाद सिख समुदाय में रोष की लहर पनप गई है।
वहीं इसी बीच टकसाली सिंह परवाना राजपुरा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वीडियो में उन्होंने कहा कि लगता है जालंधर में भी एक सूरी पैदा हो गया है, जो 6 जून को यह कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। उन्होंने जालंधर के सिख समुदाय से भी इस मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है।
वीडियो में संबंधित नेता ने कार्यक्रम के आयोजक पर निशाना साधते हुए उसे अमृतसर के सूरी मामले से जोड़कर टिप्पणी की है और चेतावनी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यदि कार्यक्रम को नहीं रोका गया तो इसके परिणाम सामने आ सकते हैं। साथ ही जालंधर के सिखों से अपील की है कि यदि वे इस कार्यक्रम को नहीं रुकवा सकते तो उन्हें मौका दें।
उल्लेखनीय है कि 1984 की घटनाओं की स्मृति में पंजाब में हर वर्ष 6 जून को कई सिख संगठन ‘घल्लूघारा दिवस’ मनाते हैं। ऐसे में उसी दिन प्रस्तावित श्रद्धांजलि समारोह को लेकर माहौल संवेदनशील बनता दिखाई दे रहा है।