जालंधर कैंट में नकली विजिलेंस इंस्पेक्टर गिरफ्तार, GRP की बड़ी कार्रवाई

Edited By Urmila,Updated: 30 Jun, 2026 11:26 AM

fake vigilance inspector arrested in jalandhar cantt

रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) जालंधर कैंट ने एक नकली विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है जोकि सिटी रेलवे स्टेशन से टी.टी.ई. पीयूश सागर को यह कहकर ट्रेन छतीसगढ़ में सवार होकर जालंधर कैंट स्टेशन की तरफ आया था।

जालंधर (महेश): रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) जालंधर कैंट ने एक नकली विजिलेंस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है जोकि सिटी रेलवे स्टेशन से टी.टी.ई. पीयूश सागर को यह कहकर ट्रेन छतीसगढ़ में सवार होकर जालंधर कैंट स्टेशन की तरफ आया था कि वह विजिलेंस इंस्पैक्टर है और उसने पैंट्री कार करनी है। उस व्यक्ति पर शक होने पर टी.टी.ई. पीयूश सागर ने उसे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतार लिया और ऑन डयूटी टी.टी.ई. गूंजन शर्मा के पास रेलवे स्टेशन जालंधर कैंट के समक्ष पेश किया।

बाद में उसे जी.आर.पी. चौकी जालंधर कैंट में लाया गया, जहां उसने नकली विजिलेंस इंस्पैक्टर होने का अपना गुनाह कबूल किया। वह झूठ बोलकर रेलवे स्टाफ का गलत इस्तेमाल करता था। इस बात की जानकारी थाना सिटी रेलवे स्टेशन जालंधर के एस.एच.ओ. सुखविंदर सिंह सरां ने दी है। उनके साथ जी.आर.पी. चौकी जालंधर कैंट के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा भी मौजूद थे। रेलवे पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि नकली विजिलेंस इंस्पैक्टर की पहचान जावेद अली पुत्र स्व. जाबर अली शरीफ निवासी मकान नंबर 42/14 सरपनटाइन स्ट्रीट रिचमौड़ टाऊन म्यूजियम रोड बंगलौर (कर्नाटका) के रूप में हुई है।

वहीं जांच में पता चला है कि आरोपी नकली विजिलैंस इंस्पैक्टर जावेद अली रेलवे से पब्लिसिटी इंस्पैक्टर के तौर पर रिटायर हुआ है। उसके खिलाफ थाना जी.आर.पी. जालंधर में अंडर सैक्शन 204, 319(2) बी.एन.एस. के तहत 76 नंबर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और उसे माननीय अदालत में पेश कर दिया गया है। आरोपी जावेद अली पहले भी मुरादाबाद डिवीजन में ऐसा ही फ्राड कर चुका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!