लुधियाना के व्यक्ति की जालंधर में ह-त्या, खेतों में खून से लथपथ मिला श/व

Edited By Kalash,Updated: 05 Jul, 2026 01:15 PM

man murder in jalandhar body found

एक किसान के खेतों से एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

आदमपुर (रणदीप): गांव माणको में एक किसान के खेतों से एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव के रिटायर्ड इंस्पैक्टर हरजिंदर सिंह के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे उनके खेतों में मोटर पर रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने उन्हें फोन कर बताया कि खेतों से संदिग्ध आवाजें आ रही हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर के पास एक सफेद कार (नंबर पी.बी. 10 ए.जे. 7879) खड़ी मिली। पहले उन्हें ट्रांसफार्मर चोरी की आशंका हुई, लेकिन पास जाकर देखा तो कार का अगला शीशा ईंट से टूटा हुआ था और आसपास कपड़े समेत अन्य सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत आदमपुर पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। शनिवार सुबह करीब 6 बजे किसान का मजदूर बाजरे के खेत में चारा काटने गया तो ट्रांसफार्मर से करीब 150 से 200 मीटर दूर खेत में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को दोबारा सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस सम्बन्ध में एस.एस.पी. जालंधर रूरल हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई और जांच की तो पता चला कि खेतों में मिली लाश जगजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह (55) की थी, जो गांव कदोवाल, तहसील पायल, जिला लुधियाना का रहने वाला था। आदमपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल जालंधर भेज दिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!