जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौ;त, 2 गंभीर घायल

Edited By Urmila,Updated: 01 Jul, 2026 11:38 AM

tragic road accident in jalandhar

जालंधर के फिल्लौर जीटी रोड पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक और मुर्गियों से भरे कैंटर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

जालंधर : जालंधर के फिल्लौर जीटी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक और मुर्गियों से भरे कैंटर की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुर्गियों से भरा कैंटर मछीवाड़ा से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट शहर की ओर जा रहा था। जब कैंटर फिल्लौर जीटी रोड पर सीएनजी पंप के पास गोराया की दिशा में पहुंचा, तभी चालक को झपकी आ गई और वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया।

accident

हादसा इतना भीषण था कि कैंटर में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मुश्ताक अली को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर द्वारा हादसे की सूचना दी गई थी। वहीं थाना फिल्लौर के ड्यूटी ऑफिसर को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस द्वारा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!