फिरोजपुर में पुलिस एनकाउंटर! हथियार बरामदगी के दौरान शूटर ने चलाई गोली

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Jun, 2026 09:54 PM

police encounter in ferozepur shooter opens fire during weapon recovery

फिरोजपुर के जीरा में पुलिस एनकाऊंटर होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार की हत्या के मामले में राजस्थान के दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने हथियारों की बरामदगी दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की है।

फिरोजपुर (सतीश): फिरोजपुर के जीरा में पुलिस एनकाऊंटर होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार की हत्या के मामले में राजस्थान के दो शूटरों को जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने हथियारों की बरामदगी दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक शूटर को घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है। 

बता दें कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विष्णु कुमार निवासी रूपबास, भरतपुर (राजस्थान) और राहुल महावर निवासी अनंतपुरा, कोटा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से एक 30 बोर की बेरेटा पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए थे। जिसके बाद पूछताछ में और हथियारों को छिपाए जाने की जानकारी मिली और पुलिस आरोपियों को हथियारों की बरामदगी के लिए लेकर गई थी लेकिन वहां पर आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक शूटर को जख्मी कर दिया है, जिसके पैर में गोली लगी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!