सरकारी अस्पताल में नशेड़ी युवकों के दो गुट भिड़े, ईंट-पत्थर चलने से मची अफरा-तफरी

Edited By Urmila,Updated: 05 Oct, 2026 05:52 PM

drug addicted youths create a ruckus at the government hospital

स्थानीय सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अबोहर (सुनील, रहेजा) : स्थानीय सरकारी अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल परिसर में आए दिन असामाजिक तत्वों के जमावड़े और आपसी झगड़ों के कारण मरीजों और उनके परिजनों में भय का माहौल बना हुआ है। आज भी अस्पताल परिसर में नशे के आदी बताए जा रहे युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौच के बाद मारपीट शुरू हो गई और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर तक बरसाए गए। इस दौरान अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों में अफरा-तफरी मच गई और कई मरीज डर के कारण वार्डों में छिप गए।

बताया जाता है कि अस्पताल में नशे की दवा लेने आए करीब एक दर्जन नशा पीड़ित दवा लेने के बाद आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए और ईटों से हमला किया। बताया जाता है कि यह नशेड़ी युवक यहीं से दवा लेकर अन्य नशेड़ियों को दवा बेच देते हैं और अक्सर उनमें नशे की गोलियों को लेकर झगड़ा होता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह खुलेआम झगड़ा होने से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। घटना की सूचना अस्पताल स्टाफ द्वारा सिटी वन पुलिस को दी गई, जिसके बाद पी.सी.आर. टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हासिल की।

अस्पताल स्टाफ व मरीजों का कहना है कि परिसर में आए दिन नशे के आदी युवक घूमते रहते हैं, जिससे अस्पताल का माहौल खराब हो रहा है। उनका आरोप है कि इन्हीं युवकों द्वारा कई बार मरीजों के मोबाइल फोन व पर्स चोरी किए जाने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे में इलाज करवाने आने वाले मरीज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!