Edited By Kamini,Updated: 05 Oct, 2026 02:59 PM

फिरोजपुर में कल यानी कि 6 अक्तूबर को लंब पावर कट लगने वाला जिससे लोगों को भारी परेशानी हो सकती है।
फिरोजपुर (परमजीत सोढ़ी): फिरोजपुर में कल यानी कि 6 अक्तूबर को लंब पावर कट लगने वाला जिससे लोगों को भारी परेशानी हो सकती है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के सब-डिविजनल ऑफिसर कैंट नंबर 2, फिरोजपुर कैंट, इंजीनियर कुलदीप सिंह ने जरूरी जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि 66 KV सोढ़ा वाला पावर हाउस से चलने वाले 11 KV सिटी एन्क्लेव फीडर का अर्जेंट मेंटेनेंस (मरम्मत) होना है।
इस वजह से कल, मंगलवार 6 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इस कटौती की वजह से सिटी एन्क्लेव, गोल्डन एन्क्लेव और रंजीत कॉलोनी के इलाकों की बिजली सप्लाई पर ज़्यादा असर पड़ेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here