पंजाब में एक और वारदात! 15 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jun, 2026 06:32 PM

15 year old girl brutally murdered in punjab

पंजाब के नवांशहर में दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी अनुसार 15 वर्षीय एक लड़की की बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी...

नवांशहर: पंजाब के नवांशहर में दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी अनुसार 15 वर्षीय एक लड़की की बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जो 10वीं कक्षा की छात्रा थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को पहले एक अटैची में बंद कर दिया और इसके बाद वह मोटरसाइकिल पर शव को लेकर गढ़शंकर के जंगलों में पहुंचा और लाश को जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को जंगल क्षेत्र से मृतका का कंकाल बरामद हुआ। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी किराए के मकान में रहता था। लड़की पिछले 4-5 दिनों से लापता चल रही थी। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा होना बाकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!